Home Featured विक्रम झा हत्याकांड: ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया ने उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विक्रम झा हत्याकांड: ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया ने उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

दरभंगा: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दरभंगा निवासी व्यवसायी विक्रम कुमार झा की हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा ने मृतक व्यवसायी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता करार दिया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
डॉ. झा ने कहा कि राजधानी में एक व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या होना बेहद चिंताजनक है और यह आम जनता में बढ़ती असुरक्षा की भावना को दर्शाता है। उन्होंने हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाते हुए इसे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताया।

Advertisement

ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप
ब्राह्मण समाज के संदर्भ में बात करते हुए डॉ. झा ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है और उन्हें न्याय तक नहीं मिल पा रहा है। डॉ. झा ने इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

Advertisement

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
डॉ. प्रभाकर झा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होने और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध चौधरी, विनोदकांत झा, शिवशंकर झा उर्फ राजा, हसनू झा सहित कई स्थानीय लोग और ब्राह्मण कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस दुखद घटना की निंदा करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Share