
विद्युत विभाग के शिकायत निवारण केंद्र में कई मामलों का हुआ निपटारा।
दरभंगा: उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बहादुरपुर के विद्युत शक्ति उपकेंद्र, फेकला के प्रांगण मे उपभोक्ताओं के शिकायतों का निवारण करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप की अध्यक्षता, द्वितीय सदस्य मनोज कुमार लाल एवं उपभोक्ता शिकायत निवारण के तृतीय सदस्य विकास कुमार ने किया।

कैंप मे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बहादुरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बिल सुधार एवं अन्य शिकायतों के कुल 07 आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त सभी आवेदनों का उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता, बहादुरपुर के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादित कर दिया गया और साथ ही विपत्र सुधारोपरांत रु 40 हजार लगभग राजस्व की प्राप्ति भी हुई।

इस दौरान चंदन कुमार सहायक विद्युत अभियन्ता, जयनेंद्र कुमार कनीय विद्युत अभियंता एवं कार्यपालक सहायक टिंकू कुमार एवं संजय कुमार गुप्ता एवं रोहित सिंह मौजूद थे।


