
विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।
दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025, दुर्गा पूजा तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों पर विस्तार से समीक्षा की गई।मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी व्यवस्थाआयुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान सुविधा की कमी पाई गई है। इस पर असंतोष जताते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अविलंब सुधार के निर्देश दिए।

स्ट्रांग रूम और सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षाबैठक में स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर की स्थिति, कोषांगों के गठन और उनकी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। आयुक्त ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

दुर्गा पूजा की तैयारियों पर विशेष जोरदुर्गा पूजा को लेकर जारी लाइसेंस और अनुमंडल स्तर की तैयारियों की जानकारी ली गई। आयुक्त ने अधिकारियों को विगत वर्षों में घटी साम्प्रदायिक घटनाओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले मकानों के छतों का निरीक्षण कर लिया जाए ताकि किसी प्रकार की अराजक स्थिति उत्पन्न न हो।विधि-व्यवस्था के कड़े निर्देशबैठक में सीआरपीसी की धारा 107 और बीएनएस की धारा 122 अंतर्गत की गई कार्रवाई की समीक्षा हुई।

मूर्ति विसर्जन के लिए रूट चार्ट का सत्यापन करने और उसके सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर भी विस्तार से विचार हुआ। साथ ही विद्युत विभाग से पूजा पंडालों का सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु पूर्व तैयारी करने को कहा गया।बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, प्रमंडल दरभंगा अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

