Home Featured विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सीपीआईएम की बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - April 19, 2025

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सीपीआईएम की बैठक आयोजित।

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बहेड़ी लोकल कमेटी की बैठक पधाड़ी पंचायत भवन प्रांगण में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

Advertisement

बैठक में पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी बुथ पर बीएलए बनाने पार्टी सदस्यता नवीकरण संगठन की मजबूती एवं जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

बैठक में उपस्थित पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि पार्टी के हाल ही में तमिलनाडु के मदुरई मे संपन्न राष्ट्रीय सम्मेलन ने भाजपा को सत्ता से हटाने वाम दलों को मजबूत करने पार्टी की स्वतंत्रता ताकत को बढ़ाने का राजनीतिक निर्णय लिया है। इस रौशनी में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं सदस्यों का कार्य करने का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में चार कैबिनेट मंत्री है इसके बावजूद दरभंगा जिले की ऊपेक्षा हो रही है।

Advertisement

इस मौके पर बहेड़ी प्रखंड लोकल सचिव अरविंद लालदेव, रामजतन राम, रंजन झा, उमाकांत लाल देव, वैद्यनाथ पासवान, अजीत लालदेव, बिंदी पासवान, राम प्रसाद दास, रामचंद्र राम, रिंकू देवी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share