
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें हायाघाट (84), केवटी (86) और जाले (87) विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में भेद्यता मानचित्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, अवांछनीय तत्वों पर निगरानी और आदर्श आचार संहिता के पालन पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


