विधान पार्षद अर्जुन सहनी: कद बढ़ा पर अभिमान नही।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
कहते हैं कि फल लगने में साथ पेड़ झुकता है, और शनिवार को इसी कहावत को चरितार्थ करते दिखे भाजपा के नवनिर्वाचित विधान पार्षद अर्जुन सहनी। पटना में शपथ ग्रहण के बाद सार्वजनिक रूप से अपने राजनितिक गुरु का पाँव छूकर आशीर्वाद लेना और फिर शनिवार को दरभंगा एमआरएम कॉलेज में अभिनंदन समारोह के दौरान कॉलेज के रास्ते में गंदगी देख कर खुद सफाई में लग जाना, उनके सादगी में चार चांद लगा गया। श्री सहनी का सफाई भले ही सांकेतिक ही उनके आलोचक कहें, पर उनका सफाई में खुद लगना बाकी वहां के छात्राओं, प्रिंसिपल, प्रोफेसरों को एक सन्देश जरूर दे गया और उनके साथ सभी सफाई अभियान में लग गये। इस खबर के मीडिया में आने से औरो को भी सन्देश गया और निश्चित रूप से एक बेहतर पहल की उम्मीद जगी। श्री सहनी का यह प्रयास उन जनप्रतिनिधोयों के लिए भी एक सन्देश है जो जनता के मत से जीत कर जनता के हाकिम बन जातें हैं और खुद को सेवक नही, हुक्मरान समझने लगते हैं।

