Home मुख्य विधायक की पहल पर हुए समझौते के बाद जनप्रतिनिधियों ने तोड़ा अनशन।
मुख्य - July 28, 2016

विधायक की पहल पर हुए समझौते के बाद जनप्रतिनिधियों ने तोड़ा अनशन।

FB_IMG_1469747280601

दरभंगा : जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा अर्ध निर्मित सड़क को पूर्ण करवाने के लिए बुधवार से शुरू आमरण अनशन, दूसरे दिन गुरूवार को भी जारी रहा. करीब चार बजे डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यपालक अभियंता राधेश्याम राम के आने और पंद्रह दिनों के भीतर दस लाख की लागत से सड़क को मोटरेबुल बनाने, नए सिरे से राशि का आवंटन मिलने पर, टेंडर के बाद सड़क निर्माण होने के आश्वासन पर अनशन तोड़ दिया गया. विधायक जीवेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. तालियाँ बजाकर लोगों ने स्थानीय विधायक जीवेश कुमार के इस प्रयास की सराहना की. इस कार्य में सहयोग के लिए गायघाट के विधायक महेश्वर यादव ने विधायक की प्रसंशा के पूल बांधे. इससे पहले करीब ग्यारह बजे अनशनकारियों से वार्ता करने बीडीओ रागिणी साहू पहुंची. बीडीओ की मौजूदगी में वक्ताओं द्वारा गाँव के सड़क की बदतर स्थिति के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि, विधायक, सांसद, सभी प्रशासनिक अधिकारी सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जिम्मेवार बताया गया. इस बीच ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी भी किया जाता रहा. अनशन कारियों और ग्रामीणों के कड़े तेवर देख बीडीओ वार्ता के लिए आगे नहीं बढ़ पा रही थी. अनशन कारी वार्ता के लिए कम से कम डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए थे. काफी मशक्कत के बाद बीडीओ अनशनकारी से वार्ता करने स्थल पर आये. मांग को सुना. वरीय पदाधिकारी को दूरभाष पर वस्तु स्थिति से अवगत कराया. कार्यपालक अभियंता के आने के बाद अनशन समाप्त करने की अपील की थी. अपील के बाद जाने के क्रम में गाँव की महिला समूह में बीडीओ की गाड़ी के आगे खड़ी हो गयी. सड़क सहित कई अन्य समस्याओं के बाबत दुखड़ा सुनाने लगी. बिना ठोस निर्णय हुए आगे नहीं बढ़ने की जिद पर अड़ गयी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस बल के सहयोग से लोगों द्वारा समझाये जाने पर महिला मंडली मानी, इसके बाद बीडीओ की गाड़ी आगे बढ़ सकी. इस बीच करीब एक बजे स्थानीय विधायक जीवेश कुमार आमरण स्थल पर पहुंचे. करीब दो बजे गायघाट के विधायक महेश्वर यादव भी पहुंचे. अनशनकारियों और ग्रामीणों की समस्या को सुना फिर देखा. सड़क की बदतर स्थिति पर चिंता जाहिर किया. कार्यपालक अभियन्ता के आने का इन्तजार करते अनशन स्थल पर बैठे रहे. विधि व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी राम प्रवेश राय, थानाध्यक्ष राजकुमार राय दल-बल के साथ अनशन स्थल पर मौजूद थे. गुरूवार की सभा की अध्यक्षत मंच संचालन पूर्व सरपंच मो. गुलाब ने किया. सभा को सजीला खातुन, रामदहीन यादव, कामेश्वर मिश्र, शैल देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण सहित आसपास गाँव के पुरूष-महिला उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply