Home Featured विधायक मिश्रीलाल के समर्थकों ने निकाला कैंडल मार्च, कहा – साजिश करके भेजा गया जेल।

विधायक मिश्रीलाल के समर्थकों ने निकाला कैंडल मार्च, कहा – साजिश करके भेजा गया जेल।

दरभंगा: अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल की गिरफ्तारी के खिलाफ समर्थकों ने केवटी में सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व विधायक के बेटे धीरज यादव ने किया। इस दौरान दर्जनों समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने, ‘जेल मौत से नहीं डरेंगे, मेरे विधायक मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना’, नारे लगाए।

Advertisement

धीरज यादव ने कहा कि उनके पिता हमेशा गरीबों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की लड़ाई लड़ते रहे। यह बात सामंती ताकतों को बर्दाश्त नहीं है। जिस केस में विधायक को फंसाया गया है, उसमें वो बिल्कुल निर्दोष हैं। असली आरोपी उमेश मिश्रा है।

Advertisement

धीरज यादव ने आगे कहा कि जनता हमारे साथ है। किसी से डरने वाले नहीं हैं। भूमि संघर्ष मोर्चा के बैनर के तले आंदोलन जारी रहेगा। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक दरभंगा ही नहीं, पूरे बिहार में प्रदर्शन होगा। मिश्रीलाल यादव 2001 में मुखिया थे, तब उन पर गोली चली थी। एमएलसी बनने पर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। जबरन छीना गया। जब यह सब नहीं चला तो झूठे मुकदमे में फंसाया गया। केवटी से चिंगारी अब राज्यव्यापी आंदोलन बनेगी।

Advertisement
Share