Home Featured विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई हाथापाई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई हाथापाई।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों सियासी पारा गर्म हो चुका है। बुधवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इसको लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है।

Advertisement

इसी क्रम में गुरुवार की शाम भाजपा द्वारा लहेरियासराय टॉवर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भी झड़प हो गयी। इसका वीडियो भी वायरल है। झड़प के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर भी उक्त स्थल पर मौजूद थे।

Advertisement

दरअसल, टावर पर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतला दहन के दौरान टावर पर कांग्रेस नेत्री रीता मिश्रा का लगा बैनर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उतार कर उसे पहले आग के हवाले करने का प्रयास किया। पर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उसे आग के हवाले करने से कार्यकर्ताओं को रोका। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने बैनर में मौजूद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के तस्वीर पर जूते चप्पल मारने शुरू कर दिए।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रदर्शन का वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और नहीं रुकने पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओ की हाथापाई भी हुई। हालांकि बाद में कुछ वरिष्ठ नेता बीचबचाव करते नजर आए और दोनों पक्षों को शांत किया गया।

इधर इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता जमाल हसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने काँग्रेस नेत्री रीता मिश्रा के बैनर को जलाने के प्रयास को भाजपा का महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता का परिचायक बताया है। साथ ही रोकने पर पुलिस के साथ हाथापाई को खुलेआम गुंडागर्दी बताया है।

Share