Home मुख्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पदाधिकारियों केलिए आईटी कार्यशाला का आयोजन।
मुख्य - July 30, 2016

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पदाधिकारियों केलिए आईटी कार्यशाला का आयोजन।

 

FB_IMG_1469898112495

दरभंगा: आज जिला सभागार में सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार सरकार, पटना के द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए E- Governance, Cyber Security, Cyber Crime एवं Big Data Analytics से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रातःकाल 09.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को E- Governance से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 11.30 बजे से लेकर 01.30 बजे तक Cyber Security से संबंधित प्रशिक्षण प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ आईजी, डीआईजी, एसएसपी0, एसडीपीओ, डीएसपी आदि को दिया गया। 02.00 बजे से 04.00 बजे तक Cyber Crime से संबंधित, 04.00 बजे से 06.00 बजे तक Big Data Analytics से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में पुलिस महानिरीक्षक, दरभंगा प्रक्षेत्र श्री उमाशंकर सुधांशु, डीआईजी, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा डाॅ0 सुकन पासवान, जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री सत्यवीर सिंह, सभी एसडीपीओ, डीएसपी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अहमद हुसैन अंसारी एवं अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव कुमार झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply