Home Featured वृद्ध महिला से 7 लाख की हीरा जड़ित चूड़ियां छीन फरार हुआ तीन बदमाश।

वृद्ध महिला से 7 लाख की हीरा जड़ित चूड़ियां छीन फरार हुआ तीन बदमाश।

दरभंगा: कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के निकट सब्जी खरीदने गई एक वृद्ध महिला के हाथ से तीन युवकों ने जबरन हीरा जड़ित सोने की चूड़ियां छीन लीं। चूड़ियों की कीमत सात लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना सुबह नौ बजकर 30 मिनट के आसपास कमलेश्वरीचरण पथ पर हुई।

Advertisement

पीड़िता राजो देवी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी बजरंग लाल की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह सब्जी खरीदने जा रही थीं, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डराकर-धमकाकर उन्होंने दोनों हाथों से चूड़ियां उतरवा लीं। राजो देवी ने कहा, “बदमाशों ने मुझे बुरी तरह डरा दिया। जाते-जाते किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।” उन्होंने आगे बताया कि चूड़ियों में सफेद हीरे जड़े हुए थे। दो बदमाश सफेद शर्ट और एक प्रिंटेड शर्ट पहने हुए था। राजो देवी के पति लंबे समय से बीमार हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान रहती हैं।

Advertisement

कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि महिला का आवेदन मिल चुका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात है और जगह-जगह चेकिंग हो रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई।

Advertisement
Share