Home Featured व्यवसायी विक्रम झा की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च, न्याय की उठी मांग।

व्यवसायी विक्रम झा की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च, न्याय की उठी मांग।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में व्यवसायी विक्रम कुमार झा की नृशंस हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को उनके पैतृक गांव उघड़ा (पतोर थाना क्षेत्र) में जोरदार विरोध मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च उघड़ा चौक से शुरू होकर पन्सिहा तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Advertisement

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और विक्रम झा को न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस निर्मम हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के दौरान सड़क किनारे भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

गौरतलब है कि विक्रम कुमार झा व्यवसाय के सिलसिले में पटना में रह रहे थे, जहां हाल ही में उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर लगातार सक्रिय हैं।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान सुरेश प्रसाद सिंह, शिवशंकर झा उर्फ राजा, गंगाप्रसाद साहू, राजकांत झा उर्फ राजा, भरत महापात्र, अंजलि झा, कन्हैया झा, लालन कुमार झा, वीरेंद्र झा उर्फ गुड्डू, सुमन जी झा, अरुण कुमार झा, राजेश पासवान, श्यामसुंदर सदा, प्रियजीत कुमार झा, रुनझुन झा, रणवीर कुमार, मुरारी झा, अरुण झा, विनोदकांत झा आदि मौजूद थे।

Share