Home Featured शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर थाने में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisement

इस संबंध में बताया जाता है कि आरोपित बेटा शराब के नशे में वृद्ध पिता के साथ दुर्व्यवहार तथा घर में कलह किया करता था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी बेटे गोपाल कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement
Share