
शराब के नशे में हंगामा कर रहे पंचायत समिति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: रमौली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राघव कुमार झा उर्फ मंगनू झा को शराब के नशे में हंगामा करने पर बहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मंगनू झा बहेड़ा बाजार में नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसे पकड़कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


