Home Featured शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - May 25, 2025

शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: लक्ष्मीसागर स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटनेंस का काम होगा। इस दौरान 11 केवी चुनाभट्ठी फीडर की मीटरिंग यूनिट बदली जाएगी। इसके कारण सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली कटौती से चुनाभट्ठी ओवर ब्रिज, मिठ्ठू पोखर, कागवा गुमटी, चुनाभट्ठी डीएवी रोड, नाका 8, आनंद किशोरी नगर, जानकी नगर से गंगवारा तिनबटिया तक के इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share