
शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
दरभंगा: बेला पीएसएस में सोमवार को मेंटिनेंस का काम होगा। इसके कारण बेला पीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इनमें कटहलबारी, शिवधारा, इमरजेंसी और इंडस्ट्रियल फीडर शामिल हैं।

बिजली आपूर्ति सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इसमें बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, बाघमौर, कटहलबारी, विद्यापति चौक, भंडार चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, तारामंडल, पीटीसी, रामबाग, शुभंकरपुर, बंगलागढ़, रत्नोपट्टी, नाका 2, सोतीलाइन जैसे इलाके प्रभावित होंगे।


