शहर के प्रतिष्ठान में देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर हुआ राख।

दरभंगा:अमित कुमार
नगर थाना क्षेत्र के दोनार चौक स्थित बॉम्बे इम्पोरियम कपडे की दुकान और रंजीत जेनरल स्टोर में रात के 1 बजे आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी । आग लगने का कारण अभी तक स्पस्ट नही हो पाया , लेकिन आग लगने के पीछे लोगो की अलग अलग मन्तब्य है । किसी का कहना है आग अगरबत्ती से लगी तो किसी का कहना है आग बिंजली के शॉर्ट सर्किट से लगी होगी , कई लोग इस आग के पीछे पुरानी रंजिश भी बता रहे है । आग लगने के सम्बन्ध में लोगो का कहना है कि आग रात के करीब एक बजे लगी है जब तक लोगो को पता चलता तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर दुकान के सभी सामानों को अपने आगोश में ले रखा था । आग का तेजी से फैलाव के पीछे का कारण दुकान के अंदर मोटरसाईकिल का खड़ा होना भी माना जा रहा । फिर भी स्थानीय लोगो साहस और अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

