Home Featured शादी में शामिल होने पहुंची महिला से दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

शादी में शामिल होने पहुंची महिला से दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला शादी में गई हुई थी। शुक्रवार रात करीब 10 बज वह खेत में लगे चापानल से पानी पीने के लिए गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

फिर 1 किमी दूर मक्के की खेत की ओर ले गए, जहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। शरीर के कई हिस्सों में उसे चोट लगी है। पीठ, चेहरा और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया है।

Advertisement

वारदात के बारे में बताते हुए पीड़िता की मौसी ने कहा- ‘मारपीट के बाद बेटी की हालत अधमरी जैसी थी। ये देखकर आरोपियों ने कहा- ‘बंदूक लाकर इसे गोली मार देते हैं।’ वे लोग बंदूक लाने गए, इस बीच वो किसी तरह उठी और घर तक पहुंची। जिसके बाद हमने थाने में शिकायत की।

Advertisement

शिकायत मिलने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी रविवार को पीड़िता की मौसी ने दी। पीड़िता की मौसी ने कहा, ‘दरिंदों को फांसी की सजा मिले।

Advertisement

दोनों आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं, जिनकी पहचान भोला पासवान (35) और मंटुन शर्मा (30) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा हैं। भोला के 3 और मंटुन के 2 बच्चे हैं।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पीड़िता की भी पुलिस ने मेडिकल जांच कराई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा कि पीड़िता की शादी एक साल पहले हुई थी। तीन महीने पहले दिल्ली से अपनी नानी के घर आई थी। शुक्रवार को पड़ोसी के घर शादी थी। उसी में वो गई थी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया, ‘घटनास्थल से मिले सबूतों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’

बेटी की आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा भी खराब कर दिया है। बदमाशों के भागने के बाद बेटी जैसे-तैसे भागते हुए घर तक पहुंची। उसकी नानी और मां ने उसे अर्धनग्न हालत में देखा तो दोनों रोने लगीं।’ उनकी बेटी का किसी से पहले से कोई संबंध नहीं है। कोई बातचीत नहीं है। सूचना के बाद पुलिस रात 1 बजे पहुंची।’

पीड़िता की मौसी ने कहा कि गांव में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। अब हम लोगों को रात में डर लगता है कि अब ऐसी घटना फिर हम लोगों के साथ नहीं हो जाए। किसी और के साथ नहीं हो जाए। रात को बहुत डर लगता है। लड़की का अभी इलाज चल रहा है। पीड़िता की मौसी बात करते-करते बार-बार रोने लगती थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बदमाशों को फांसी की सजा मिले।

Share