Home Featured शिक्षाविद् आलोक नाथ झा का असामयिक निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।

शिक्षाविद् आलोक नाथ झा का असामयिक निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।

दरभंगा: लंबी बीमारी से जूझ रहे लक्ष्य सिविल सेवा संस्था बंगाली टोला के निदेशक, शिक्षाविद व ज्योतिषाचार्य आलोकनाथ झा का रविवार देर रात पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते थे।

Advertisement

आलोकनाथ झा ज्योतिष शास्त्र के भी जानकार थे। वे हमेशा कहते थे कि परंपरागत शैक्षिक मिथकों को तोड़कर अगर बच्चों को सस्ती और ईमानदार शिक्षा दी जाए, तो वे बेहतर परिणाम देंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने हर साल सैकड़ों बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाया। उनके निधन से शिक्षा जगत को गहरी क्षति हुई है।

Advertisement
Share