Home Featured शिक्षा के सूरज रामचंद्र लाल दास नहीं रहे: लहेरियासराय में एमएलए एकेडमी के वरिष्ठ अध्यापक का हृदयाघात से निधन।

शिक्षा के सूरज रामचंद्र लाल दास नहीं रहे: लहेरियासराय में एमएलए एकेडमी के वरिष्ठ अध्यापक का हृदयाघात से निधन।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के उसमामठ गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र लाल दास का रविवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से गांव और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों व शिक्षाविदों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।स्व. दास लहेरियासराय के एमएलए एकेडमी में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में लंबे समय कार्यरत रहे। सरल स्वभाव, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रसिद्ध वे 2000 में सेवानिवृत्त हुए। उसके बाद भी छात्रों को अंग्रेजी में मार्गदर्शन देते रहे।

उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।वे तीन पुत्रों- संजीव कुमार (दवा व्यवसायी), संजीत कुमार (यूपी में एसआई), छोटे पुत्र (आनंदपुर उच्च विद्यालय शिक्षक) और पुत्री नुंनि कुमारी (पूर्व आकाशवाणी कर्मी) व पोते-पोतियों को छोड़ गए।शोक सभा में धीरेंद्र लाल दास, शंभू लाल समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement
Share