Home Featured शीशो चौक पर सरकारी जमीन में सबमर्सिबल लगवाने को लेकर प्रखंड प्रमुख पर जानलेवा हमला, डीएमसीएच में भर्ती।
Featured - मुख्य - July 30, 2025

शीशो चौक पर सरकारी जमीन में सबमर्सिबल लगवाने को लेकर प्रखंड प्रमुख पर जानलेवा हमला, डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: शीशो चौक स्थित बिहार सरकार की जमीन पर सबमर्सिबल लगवाने के दौरान सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार साहनी पर मंगलवार को जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीशो निवासी वासुदेव महतो का पुत्र पंचलाल महतो ने अचानक प्रमुख पर हमला कर दिया। बताया गया कि उक्त स्थल पर कस्टम मद के तहत सबमर्सिबल लगवाया जा रहा था, ताकि स्थानीय जनसंख्या को पेयजल संकट से राहत मिल सके। लेकिन पंचलाल महतो ने उस जमीन पर दावा करते हुए काम रोकने का प्रयास किया।

Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने जब पंचलाल से जमीन से संबंधित कागजात की मांग की तो वह विवाद पर उतर आया और देखते ही देखते उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रमुख के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Advertisement

डीएमसीएच सूत्रों के अनुसार, प्रमुख की हालत स्थिर है। वहीं मब्बी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित प्रमुख का बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisement

Share