Home Featured शुद्ध पानी, सुरक्षा और नियमित क्लास की मांग को लेकर छात्रों का एक दिवसीय धरना।
Featured - मुख्य - August 20, 2025

शुद्ध पानी, सुरक्षा और नियमित क्लास की मांग को लेकर छात्रों का एक दिवसीय धरना।

दरभंगा: एमएसयू की कॉलेज इकाई द्वारा जयानंद महाविद्यालय, नेहरा में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष सोनू मेहता एवं मुस्कान मेहता के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया।

Advertisement

एमएसयू कार्यकर्ताओं की मांगों में कॉलेज के बुनियादी ढांचे में सुधार, शुद्ध पेयजल, चहारदीवारी निर्माण, ड्रेस कोड लागू करने, सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति करने एवं कॉलेज में नियमित वर्ग संचालन सुनिश्चित करने सहित अन्य पन्द्रह मांगें शामिल हैं। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक अराजकता और कुव्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Advertisement

इस मौके पर मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि गांव और समाज के बच्चों को भी पीजी स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए। हम छात्रों के हक के लिए कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक संघर्ष करेंगे। जे. एन. कॉलेज, नेहरा में नए सत्र से पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

प्रधानाचार्य अनील कुमार मंडल से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना में विद्या भूषण राय, वीरेंद्र कुमार, रमेश बाबा, गौतम झा, अनीश चौधरी आदि शामिल थे।

Share