Home Featured संगठन विस्तार एवं विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - April 13, 2025

संगठन विस्तार एवं विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

दरभंगा: लोजपा(रा) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में नेहरा भंजनगढ के प्रांगण में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर, प्रदेश महासचिव सह दरभंगा के सहसंगठन प्रभारी प्रवीण झा, परेश मिश्र, अमरेश राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनाव सहित संगठन की मजबूती पर विन्दुवार प्रकाश डाला।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदीप ठाकुर ने वन बूथ टेन यूथ का फामूर्ला पर बुथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भालपट्टी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य आनन्द चौधरी, भाजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष केदार लालदेव ने प्रदीप ठाकुर व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान में अपनी आस्था जताते हुए लोजपा का दामन थामा।

Advertisement

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का स्वागत प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी ने अंगवस्त्र से किया। कार्यक्रम में प्रधान महासचिव पंकज राय, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रहलाद झा, प्रखंड उपलब्ध चन्द्रवीर पासवान, घनश्याम यादव, संजय यादव, मनोज भंडारी, कृष्णा चौधरी, पप्पू पासवान, भवेश पासवान, राजीव झा, हीरा ठाकुर, संजय पासवान, प्रभात प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share