
संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही वैश्य समाज ने किया रक्तदान।
दरभंगा: भाजपा विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर वैश्य समाज के लोगों में उल्लास का माहौल है। इस नियुक्ति के उपलक्ष्य में दरभंगा डीएमसीएच में वैश्य समाज की ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में दीपक पंजियार, दीपक यादव, बसंत साह, अरविंद सिंह, शुभ अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सभी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान डीएमसीएच की अधीक्षक डॉ. शीला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी, जिला प्रवक्ता शिलानाथ प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में युवाओं ने सरावगी की नियुक्ति को पार्टी के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

