Home Featured संदिग्ध हालत में मिली वृद्ध की लाश, पड़ोसी पर हत्या का आरोप।

संदिग्ध हालत में मिली वृद्ध की लाश, पड़ोसी पर हत्या का आरोप।

दरभंगा: बहेड़ी थाने के ब्लॉट गांव में रविवार की रात 64 वर्षीय जुलाई राम का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव फूस के घर में फंदे से लटका मिला। मालूम हो कि 8 अप्रैल को गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद में जुलाई राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया था।

Advertisement

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बहेड़ी थाना में कांड संख्या 127/25 और 131/25 दर्ज कराया था। केस में नाम आने के बाद जुलाई राम के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतक की भावज सूजन देवी ने बताया कि रविवार की रात में खाना खाकर सोए थे। सुबह उठने पर देखा कि घर के बनेरी से उनका शव लटका हुआ था। शोर मचाने पर बच्चे आए और उन्हें नीचे उतारा।

Advertisement

मृतक के पुत्र टहलू राम ने बताया कि घटना के बाद से पुनीत राम और उनके परिजन लगातार धमकी दे रहे थे। कहते थे कि जब तक किसी का मर्डर नहीं करेंगे, तब तक नहीं छोड़ेंगे। रविवार रात इन लोगों ने उनके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। डर के कारण हम लोग थाना को सूचना नहीं दे सके। कुछ ग्रामीण भी दबी जुबान से बार बार धमकी देने की बात कह रहे थे। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि मौत की जानकारी सोमवार को दिन के 11 बजे दी गई। बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मौत फिलहाल संदिग्ध बनी हुई है। प्रथम दृष्टया खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

Advertisement
Share