Home Featured संस्कृत बोर्ड के चेयरमैन मृत्युंजय झा का अभिनंदन: स्कूलों में नामांकन-उपस्थिति बढ़ाने पर जोर।
Featured - मुख्य - December 22, 2025

संस्कृत बोर्ड के चेयरमैन मृत्युंजय झा का अभिनंदन: स्कूलों में नामांकन-उपस्थिति बढ़ाने पर जोर।

दरभंगा: स्कूली स्तर पर छात्रों का नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा संस्कृत-संस्कृति से भारत की प्रतिष्ठा बढ़े। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मृत्युंजय झा का अभिनंदन करते हुए केंद्रीय संस्कृत विवि स्नातकोत्तर साहित्य विभाग के वरीय प्राध्यापक व न्यासी सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने यह बात कही।संस्कृत अध्ययन केंद्र के भाषा प्रशिक्षक अमित कुमार झा ने सुझाव दिया कि विशेष अंतराल पर संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित कर छात्रों को स्कूलों की ओर आकर्षित किया जा सकता है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य उज्ज्वल कुमार ने जिलों में संस्कृत मॉडल स्कूल स्थापना के उनके संकल्प को दूरदर्शी बताया। उन्होंने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को मजबूत करने हेतु सीएसआर के उपयोग पर भी बल दिया।इस अवसर पर पंडित गिरिधर गोपाल, डॉ. शिशिर झा, कमलाकांत झा, सुमन कुमार झा, भागीरथ आदि उपस्थित रहे।

Share