Home Featured सकरी पीएसएस में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी, लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत।
Featured - मुख्य - July 20, 2025

सकरी पीएसएस में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ी, लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत।

दरभंगा: मनीगाछी में उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सकरी अंतर्गत पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में लगे 5 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर रविवार को 10 एमवीए क्षमता वाला नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।

Advertisement

विद्युत अधीक्षण अभियंता दरभंगा अजय कुमार के निर्देश पर यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया। इस ट्रांसफार्मर क्षमता विस्तार से सकरी, ब्रहमपुर, दहौड़ा, कन्हौली, पैठान, कबई, नारायणपुर, राघोपुर, नजरा मोहम्दा, नेहरा सहित आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

Advertisement

जानकारी देते हुए सहायक अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली खपत में लगातार हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग व किसान वर्ग लो-वोल्टेज की वजह से घरेलू और कृषि कार्यों में परेशान थे। अब क्षमता वृद्धि से विद्युत आपूर्ति सुचारू और स्थिर होगी।

Advertisement

स्थानीय उपभोक्ताओं ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विद्युत सेवा और अधिक बेहतर होगी।

Advertisement
Share