Home Featured सड़क निर्माण की मांग को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कार्यालय पर दिया धरना।
Featured - मुख्य - July 18, 2025

सड़क निर्माण की मांग को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कार्यालय पर दिया धरना।

दरभंगा: भाकपा माले ने मनरेगा कार्यालय के पास धरना दिया। मांग की गई कि गौड़ा मानसिंह पंचायत के महादलित टोले में मनरेगा से सड़क बनाई जाए। धरना में मलिक समुदाय के लोग शामिल हुए। उन्होंने सरकार और मनरेगा पीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता आशीष सिंह ने की।

Advertisement

संचालन रोहित सिंह ने किया। रोहित सिंह ने कहा कि गौरा मानसिंह पंचायत के वार्ड 5 में महादलितों के टोले में सड़क नहीं बनी। यह गरीबों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क नहीं बनी तो उग्र आंदोलन होगा। मनरेगा कर्मियों की मनमानी पर रोक लगेगी। आशीष सिंह ने कहा कि वार्ड 4 के पासवान टोला में भी सड़क तुरंत बनाई जाए।

Advertisement
Share