Home Featured समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले नौ संवेदकों को किया गया ब्लैकलिस्टेड।

समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले नौ संवेदकों को किया गया ब्लैकलिस्टेड।

दरभंगा: काम मे लापरवाही और समय पर काम पूरा नहीं करना संवेदकों को अब भारी पड़ सकता है। दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त ने इसका कड़ा उदाहरण पेश कर दिया है। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने नगर निगम के अंतर्गत काम कर रहे नौ संवेदकों को समय से काम पूरा नहीं करने और काम के प्रति लापरवाही के आरोप में डिबार्ड कर दिया है।

Advertisement

सभी नौ संवेदकों को नगर निगम की निवादा से वंचित कर दिया गया है। अब ये संवेदक भविष्य में कभी नगर निगम अंतर्गत निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। इनमें सुनील कुमार झा बेनीपुर, कृपाशंकर निधि खराजपुर, पुनीता देवी बेनीपुर, रितेश कुमार धोईघाट, मो परवेज पिपरौलिया, मो. मुज्तबा दिलदारगंज, माधव कुमार आचार्य बलिया बिरौल, शंभू मुखिया अलीनगर व एक अन्य भी शामिल हैं।

Advertisement

नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाला, कलवर्ट आदि का निर्माण सहित अन्य कार्य करवाने के लिए चयनित संवेदक समय से काम पूरा नहीं कर सके। इस संबंध में स्थानीय पार्षदों के साथ नागरिकों से भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सम्बंधित संवेदकों को पत्र के माध्यम से कई बार सूचना भी दी गयी, लेकिन संवेदकों ने इस मामलों को गंभीरता से नहीं लिया।

Advertisement

इस कारण नौ संवेदकों को चिन्हित कर डिबार्ड कर दिया गया है। चिन्हित सभी नौ संवेदकों को नगर निगम की किसी भी निविदा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

Share