Home Featured समाहरणालय में ‘मे आई हेल्प यू काउंटर’ शुरू, आम जनता को मिलेगी आसानी।
Featured - मुख्य - December 18, 2025

समाहरणालय में ‘मे आई हेल्प यू काउंटर’ शुरू, आम जनता को मिलेगी आसानी।

दरभंगा: जिला समाहरणालय में ‘मे आई हेल्प यू काउंटर’ सुविधा अब पूरी तरह कार्यरत नहीं होने से दुरस्थ क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों को पदाधिकारियों से संपर्क करने और कार्य कराने में भारी कठिनाई हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने कार्यालय प्रकोष्ठ के बाहर कार्य दिवस में ‘मे आई हेल्प यू काउंटर’ स्थापित कर दो पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है।

Advertisement

सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त इस काउंटर पर उपस्थित रहकर आगंतुकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।इस नई व्यवस्था से समाहरणालय आने वाले आम जनमानस को त्वरित सहायता मिलेगी और उनके कार्य शीघ्र पूरे होंगे।

Share