Home Featured सहायक दरोगा के घुस मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित।

सहायक दरोगा के घुस मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित।

दरभंगा: जिले के सिमरी थाना में पोस्टेड सहायक दरोगा अनिल कुमार तिवारी को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उनका मुख्यालय अब पुलिस केंद्र दरभंगा बनाया गया है।

Advertisement

अनिल तिवारी पर आरोप है कि शराब मामले में गिरफ्तार इंद्र कुमार को छोड़ने के लिए छह हजार रुपए की रिश्वत ली। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कमतौल सर्कल इंस्पेक्टर सुरेश राम को जांच का आदेश दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कमतौल अंचल पुलिस निरीक्षक की अनुशंसा पर कार्रवाई की गई।

Advertisement

वहीं, लीला देवी ने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे इंद्र कुमार को शराब मामले में पकड़ा था। उसे छोड़ने के लिए दरोगा ने पैसे लिए, लेकिन नहीं छोड़ा। पैसा भी नहीं लौटाया। जिसके बाद अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

Advertisement

गांव के चौकीदार हनुमान पासवान के बेटे कुणाल ने भी माना कि उसने दरोगा के कहने पर ही महिला से पैसे लिए थे। विवाद बढ़ने पर दरोगा ने 5 हजार रुपए लौटाने को कहा, लेकिन एक हजार रुपए खर्च हो गए। महिला कम पैसे लेने को तैयारी ही नहीं हुई।

Advertisement
Share