
साम्प्रदायिक या सुनियोजित नहीं, मानसिक विक्षिप्त युवक ने की थी मंदिर में तोड़फोड़।
देखिये वीडियो भी
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मदारपुर में उस समय सामाजिक सौहार्द पर खतरा उतपन्न हो गया था जब स्थानीय भगवती मंदिर में रखे सात मिट्टी के पिंडो किसी ने तोड़ दिया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने काफी धैर्य और संयम का परिचय दिया और शांति बनाये रखा।

वहीं सदर एसडीपीओ अमित कुमार, प्रभारी एसडीएम संजीत कुमार एवं बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं घटना की पड़ताल एवं सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया गया। जल्द ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम एक स्थानीय युवक ने दिया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हाल ही वह इलाज करवाकर आया था। रात में वह घर से निकल गया और मंदिर में जाकर पिंडो को तोड़ दिया।

वहीं आरोपी युवक के पिता ने भी कैमरे के सामने स्वीकार किया कि उन्हीं के विक्षिप्त पुत्र ने घटना को अंजाम दिया। रात करीब ढाई तीन बजे वह दीवाल कूद कर भागा और मंदिर में जाकर अजीब हरकते करने लगा था। उसी ने सभी पिंडो को तोड़ दिया था।
इस पूरे मामले के पटाक्षेप में पुलिस ने जो तत्परता दिखाई, उसकी हर तरफ़ प्रशंसा हो रही है। साथ ही सभी समुदाय के लोगो ने इसके बाद राहत की सांस ली।

