Home Featured सार्वजनिक बम पूजा को लेकर किया गया भूमि पूजन।
Featured - मुख्य - December 13, 2024

सार्वजनिक बम पूजा को लेकर किया गया भूमि पूजन।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हावीडीह दक्षिणी पंचायत के डैनीखोज गांव में सार्वजनिक बम पूजा का भूमि पूजन शुक्रवार को गाजे बजे के साथ किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे।

Advertisement

क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल था। महाप्रसाद का वितरण किया गया।मुख्य बम खजांची ने बताया कि वर्षों से यहां बम पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज भूमि पूजन कर पूजा का शुभारंभ किया गया है। जिसमें बेनीपुर के स्थानीय विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने शिरकत किए हैं। यह बम पूजा 18 जनवरी 2025 तक चलेगी। स्थल पर सियाशरण साह सरपंच, संतोष यादव पंचायत समिति प्रतिनिधि, दिल मोहन कुमार, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, फुलकांत, पप्पू कुमार, बाबू साहब, सुभाष आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share