Home Featured सीएम कॉलेज के काउंटर सहायक प्रमोद झा हुए सेवानिवृत, कर्मचारियों ने दी हार्दिक विदाई।
Featured - मुख्य - March 1, 2024

सीएम कॉलेज के काउंटर सहायक प्रमोद झा हुए सेवानिवृत, कर्मचारियों ने दी हार्दिक विदाई।

दरभंगा: सीएम कॉलेज में लंबी सेवा देने के बाद 29 फरवरी को काउंटर सहायक प्रमोद झा सेवानिवृत हुए। उनके साथी शिक्षकेत्तर कर्मियों ने संक्षिप्त कार्यक्रम कर उनकी कर्मठता तथा विनम्र स्वभाव की सराहना करते हुए फूलमाला पहनकर उन्हें हार्दिक विदाई दी। लोगों ने उनके स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मो शमशाद अली, सृष्टि चौधरी, बिंदेश्वर यादव, प्रतुल कुमार, कमलेश कुमार, विपिन कुमार सिंह, लीलाकान्त झा, प्रहर्ष पुलक, अशोक कुमार साह, अंकित कामती, शुभंकर कामती, मोहम्मद सुभान, राजेन्द्र कामती तथा राजकुमार सहनी आदि उपस्थित थे।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव बिंदेश्वर यादव ने कहा कि परंपरानुसार कर्मचारी संघ की ओर से औपचारिक रूप से इनके लिए सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन शीघ्र ही सेमिनार हॉल में किया जाएगा।

Advertisement

अपने संबोधन में प्रमोद झा ने कहा कि सी एम कॉलेज में इतने दिनों तक काम करना मेरे लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। यहां के छात्र- छात्राएं का व्यवहार शालीनता पूर्वक रहा है तथा शिक्षक एवं कर्मियों का व्यवहार भी पूर्णतया सहयोगात्मक रहा है। अपने पूरे जीवन काल में भी मैं सी एम कॉलेज में बिताए अपने समय को नहीं भूल सकूंगा।

Share