Home Featured सीतामढ़ी पुनौराधाम भूमि पूजन से पहले 51 सौ दीपों से सजी मिथिला की सांस्कृतिक शाम।
Featured - मुख्य - August 7, 2025

सीतामढ़ी पुनौराधाम भूमि पूजन से पहले 51 सौ दीपों से सजी मिथिला की सांस्कृतिक शाम।

दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आर्य सभ्यता के विकास के साथ ही किसी भी शुभ अवसर की सफलता के लिए दीप प्रज्वलन भारतीय संस्कृति की पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि मिथिला की बेटी तथा आदि शक्ति के रूप में स्थापित जगत जननी मां जानकी के सीतामढ़ी पुनौराधाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 51 सौ दीपों का प्रज्वलन उसी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर अंटौर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के उपरांत बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष विनय पासवान ने की।

Advertisement

दीपोत्सव में स्थानीय राम जानकी मंदिर के महंथ श्याम सुंदर दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदयशंकर चौधरी, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, पिंटू झा, निभा देवी, लाल मुखिया, ब्रजेश झा, सुधीर कुमार सिंह, पंकज कंठ, गंगाराम मुखिया, रंजीत कुमार मिश्र, मुनींद्र यादव, ललित कुमार मिश्र, सोनिया देवी, दिगम्बर यादव, रणधीर सिंह, प्रकाश सहनी, संतोष झा, आशुतोष झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement

Share