
सीपीआई के नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा।
दरभंगा: सीपीआई की प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रीय सचिव के नारायणा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिथिलेश झा, राजश्री किरण, जिला सचिव नारायण जी झा के नेतृत्व में जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें पाया गया कि जिले के किरतपुर प्रखंड के सभी पंचायत, कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, अलीनगर आदि प्रखंडों के दर्जनों पंचायत पूरे तरह से बाढ़ के चपेट में आ गया है। लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोग पानी के बहाव में बह गए हैं। कमला नदी के तटबंध टूटने से यह भीषण बाढ़ आई है। प्रतिनिधि मंडलों ने यह पाया कि अगर जिला प्रशासन पहले से सतर्क रहता बांध की अच्छी तरह से मरम्मती हुई रहती तो यह विभीषिका लोगों को झेलना नहीं पड़ता।


