Home Featured सुधा डेयरी के मार्केटिंग असिस्टेंट की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 28, 2025

सुधा डेयरी के मार्केटिंग असिस्टेंट की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार।

दरभंगा: बेला और कटहलबाड़ी गुमटी के बीच रेलवे ट्रैक के पास रविवार की रात एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट तरौनी निवासी 40 वर्षीय विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई, जो घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।

Advertisement

परिजनों के अनुसार, विपिन मधुबनी स्थित सुधा डेयरी में पिछले 12 वर्षों से मार्केटिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह रात में लौटते वक्त हादसा हुआ और सूचना पर आरपीएफ टीम ने पहुंचकर शव को डीएमसीएच भेजा।

Advertisement

पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा गया शवपोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के चचेरे भाई पिंटू कुमार और बहनोई चंदन कुमार सिंह मौजूद रहे। औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और घर में कोहराम मच गया।

Advertisement

परिजनों ने जताई धक्का देकर हत्या की आशंका

मृतक के बहनोई चंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसा लग रहा है, लेकिन धक्का देकर हत्या की आशंका भी है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि विपिन परिवार के अकेले कमाने वाले थे, अब पत्नी और बच्ची का भविष्य संकट में है।सहकर्मियों ने मांगी सरकारी सहायता

हादसे की खबर मिलते ही सुधा डेयरी के सहकर्मी भी पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। सभी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की अपील की, ताकि परिवार का भरण-पोषण और बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Advertisement

जांच जारी, कारण स्पष्ट होने की प्रतीक्षा

पुलिस ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सभी कोणों से मामले की बारीकी से जांच चल रही है।

Share