Home Featured सेना के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा।

सेना के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा।

दरभंगा: जिला कांग्रेस की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी ठिकानों को जिस शौर्य, पराक्रम और वीरता के साथ ध्वस्त किया है। उसकी प्रशंसा करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर सैनिकों के सम्मान में बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के नेतृत्व में अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए लहेरियासराय टावर होते लोहिया चौक पहुंचे।

Advertisement

जहां मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी आतंकवाद और देश की एकता अखंडता व सुरक्षा को लेकर सरकार और सेना के साथ खड़ी है।

Advertisement

तिरंगा यात्रा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, पूर्व मेयर अजय जालान, मिथिलेश चौधरी, डां मशकूर उसमानी, रामनारायण झा, रामपुकार चौधरी, जिला प्रवक्ता मो. असलम, परमानंद झा, मनोज भारती, जीशान फारूकी, शफकत इमाम जिलानी, सुधीर पांडे, शिवनारायण पासवान, रेयाज अलि खां, रतिकांत झा, पंकज चौधरी, डा. जमाल हसन, बसंत झा, मो. अनसार हसन, सुधीर कुमार यादव, रघुवंश सिंह, तनवीर अनवर, खादिम हुसैन, प्रिंस परवेज, शाहीन परवेज, देवकीनंदन ठाकुर, मो.चांद, विशाल महतो, उदितनारायण चौधरी, मिथिलेश यादव, डां सुरेश राम, दिनेश्वर राय, दिनेश गंगनानी, हसमत अंसारी, नसीम हैदर, मो. वसीम, मो. एहसान, पप्पू मिश्र आदि शामिल थे।

Advertisement
Share