Home Featured सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ दें: डीएम का सख्त निर्देश, आरटीपीएस-लोक शिकायतों पर भी कार्रवाई का आदेश।
Featured - मुख्य - December 22, 2025

सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ दें: डीएम का सख्त निर्देश, आरटीपीएस-लोक शिकायतों पर भी कार्रवाई का आदेश।

दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनुमंडल-प्रखंड अधिकारी जुड़े।

मानवाधिकार, आरटीपीएस, लोक शिकायत, कोर्ट मामले, मनरेगा, निर्वाचन, कृषि-राजस्व आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई।डीएम ने निर्देश दिया कि सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन ही सभी सेवांत लाभ दें। 6 माह पहले प्रक्रिया शुरू करें और अधिकारियों को संवेदनशील रहने को कहा।

आरटीपीएस प्रमाणपत्र समयसीमा में दें। 60 दिन से अधिक लंबित लोक शिकायतों पर दंड वसूली करें।जिला सहकारिता अधिकारी को किसानों का निबंधन बढ़ाने, धान क्रय के 48 घंटे में भुगतान का आदेश दिया। निर्माणाधीन पंचायत भवनों की गुणवत्ता जांचें, कम पाए जाने पर अभियंता पर कार्रवाई हो। अपर समाहर्ता राजस्व को लगान वसूली तेज करने को कहा।

जिला बंदोबस्त अधिकारी ने कार्यालय खतियान बनाने की जानकारी दी। अंचलाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन चिह्नित करने व जर्जर भवनों की सूची देने का निर्देश दिया।बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share