Home Featured स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई समारोह पूर्वक विदाई।
Featured - मुख्य - May 9, 2025

स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई समारोह पूर्वक विदाई।

दरभंगा: लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के स्थानांतरण के फलस्वरूप थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दीपक कुमार ऐसे अधिकारी हैं जो एक कॉल पर खुद निकल जाते थे। कार्य के प्रति यह पूरी तरह जागरूक रहते हैं। नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करने में उनकी अहम भूमिका रहती थी। इनके थाना क्षेत्र में दो समुदाय के लोग रहते हैं।

Advertisement

दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस को सेवक के रूप में कार्य करना चाहिए। शांति समिति के सदस्यों के द्वारा बेहतर तरीके से सहयोग किया गया। यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। जानवर के साथ जानवर की तरह व्यवहार करें। अच्छे व्यक्ति के साथ अच्छे व्यक्ति की तरह व्यवहार रखें। दोनों के बीच बेहतर सद्भाव बनाकर रखते थे।

Advertisement

विदाई समारोह के अवसर पर मुख्यालय डीएसपी कुमार धर्मेंद्र, पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, सुभाष महतो, वार्ड पार्षद नफिसुल हक रिंकू,नेयाज अहमद, मोहम्मद आरजू ,सचिन राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Share