Home Featured स्वतंत्रता दिवस पर उपकारा में संविधान पर होगी विशेष परिचर्चा
Featured - मुख्य - August 13, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर उपकारा में संविधान पर होगी विशेष परिचर्चा

दरभंगा: बेनीपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की सचिव आरती कुमारी ने गुरुवार को बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण किया। उन्होंने काराधीन बंदियों के रहन-सहन, स्वास्थ्य व्यवस्था और जेल मैनुअल के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सेवाओं के तहत उपलब्ध अधिवक्ताओं की सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएलएसए की ओर से उपकारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी बंदियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों का पाठ कराया जाएगा तथा इस विषय पर विशेष परिचर्चा भी होगी।

Advertisement

इसके लिए सचिव ने जेल निरीक्षी, पैनल अधिवक्ता और जेल पीएलवी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली, अमोल कुमार झा, जेलर रत्नेश कुमार राय और रौशन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Advertisement

Share