Home मुख्य सड़क निर्माण केलिए प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन
मुख्य - July 27, 2016

सड़क निर्माण केलिए प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

FB_IMG_1469665283863

दरभंगा: बीते छह-सात वर्षों से अर्ध निर्मित व कीचड़मय सड़क का दंश झेल रहे जाले प्रखंड के अहियारी दक्षिणी पंचायत के ग्रामीण और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का बुधवार 27 जुलाई से तय कार्यक्रम के तहत पंचायत स्थित मुशहरी (दरभंगिया) चौक पर आमरण अनशन शुरू हो गया है, अनशन के पहले दिन पंसस ललन पासवान, मुखिया नागेन्द्र शर्मा सहित सरपंच श्रवण कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधि अनशन में शामिल हुए. इससे पहले अनशनकारियों ने ग्रामीणों के साथ पंचायत की सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकाला. पीएम, सीएम, विधायक, सांसद सहित प्रशासनिक अधिकारीयों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इसके बाद अनशन स्थल पर आयोजित सभा में भी कई वक्ताओं ने उपेक्षा को लेकर जमकर भड़ास निकाली. सभा की अध्यक्षता राम प्रसाद यादव, सञ्चालन पूर्व सरपंच मो. गुलाब ने किया. वहीं सीताराम यादव, कामेश्वर मिश्र, मिथिलेश, अंचलेश, शिबू, अजय, संजय, मूर्ति दास सहित दर्जनों लोग अपने विचार व्यक्त किया. मालुम हो कि उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत, जिसकी लागत 2 करोड़ 10 लाख 78 हजार की राशि से कुम्हरौली चौक से अहिल्यास्थान, अहियारी गोट होते रही टोल तक होना था. जिसकी लंबाई करीब 3.737 किमी, कार्य प्रारम्भ की तिथि 06 फरवरी 10 तथा समाप्ति तिथि 05 मई 11 थी. कतिपय कारणों से पूर्ण नहीं हो सका.एवं अहियारी दक्षिणी पंचायत वासियो का प्रखंड व जिला पहुंचना दिल्ली पैदल जाने के समान हो गया है. समाचार लिखे जाने तक अनशन जारी है, एहतियातन कमतौल थाना पुलिस अनशन स्थल पर कैम्प कर अनशनकारियों को मनाने का प्रयास कर रही है.

Share

Leave a Reply