
हत्या मामले फरार अभियुक्त विकाश झा के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना की पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र यादव हत्याकांड के फरार आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया है। न्यायालय के आदेश पर बहादुरपुर के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र निवासी विकास झा के घर पहुंच कर पुलिस ने इश्तिहार तमिला करवाया।

ज्ञात हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर छिपालिया निवासी स्व० विश्वनाथ यादव के पुत्र सह प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक के रविन्द्र यादव द्वारा दिए गए लिखित बयान में गोपाल चौधरी और विकाश झा पर हत्या का आरोप लगाया गया था।


