Home Featured हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा।

हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा।

दरभंगा: हत्या के एक मामले में जिले के दशम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदि देव की अदालत ने शुक्रवार को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी स्व लक्ष्मी यादव के पुत्र संजय यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एपीपी ने बताया कि घटना वर्ष 2022 की है। 3 मई 2022 की रात्रि 8:00 बजे में भवानीपुर निवासी सूचक अनित कुमार के पिता जगदीश यादव अपने ही गांव के मनोज यादव के आंटा मिल से आंटा लेकर आ रहा था।

Advertisement

उसी समय मुदालह संजय यादव के घर के निकट पहुंचा ही था कि एकाएक संजय यादव लकड़ी का मुंगरी लेकर जगदीश यादव के सिर पर मारा जिससे सिर फट गया और जगदीश यादव लहूलुहान हो गया। और उसका हाथ भी टूट गया। लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक में ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए पटना जाने की सलाह दी गई। 4 मई 2022 को जगदीश यादव की मृत्यु हो गई। जिसकी प्राथमिकी जगदीश यादव के पुत्र मनीष कुमार ने 5 मई 2022 को इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना में कांड संख्या- 77/ 2022 दर्ज कराई थी। उक्त मामला अदालत में सत्र वाद संख्या- 605 / 2022 चल रहा है। संजय यादव 5 मई 2022 से ही न्यायिक हिरासत में है।

Advertisement
Share