Home Featured हथियार के बल पर खस्सी की लूट।

हथियार के बल पर खस्सी की लूट।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में सोमवार देर रात लूट की घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। बदमाशों ने ग्रामीण मो. याकूब के घर के सामने खड़ी खस्सी को हथियार के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

मो. याकूब (पिता- स्व. मो. फिरोज) ने बताया कि 12 जनवरी रात करीब 11:30 बजे वह घर के सामने खड़े थे। तभी बिना नंबर वाली उजले रंग की गाड़ी रुकी, जिसमें सवार पांच अज्ञात बदमाश डंडे-कुदाल लहराते हुए उतरे। उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और जबरन खस्सी को गाड़ी में लाद लिया। विरोध पर गंभीर परिणाम की चेतावनी देकर बदमाश फरार हो गए। लूटी गई खस्सी की कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई है।

Share