Home Featured हराही पोखर में मिली युवक की लाश।

हराही पोखर में मिली युवक की लाश।

दरभंगा: शहर के हराही पोखर में रविवार की अलसुबह एक युवक के शव को उपलाते देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंगापट्टी निवासी रमन जी झा के पुत्र दुर्गानंद झा (22) के रूप में हुई है।

Advertisement

बताया जाता है कि दुर्गानंद शुक्रवार को घर से निकला था। परिजनों के अनुसार वह पूर्व से नशे का आदी था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शनिवार की रात नशे की हालत में शौच करने के दौरान तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत प्रतीत होती है। इससे पहले पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने शव को नहीं पहचाना। तलाशी के दौरान मृतक के जींस पैंट की जेब से सौ-सौ रुपए के तीन नोट, एक मोबाइल फोन, एक दर्जन अल्प्राजोलम टेबलेट की गोलियां तथा तंबाकू की एक पुड़िया बरामद हुई। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

Advertisement

इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि मृतक की जेब से जो मोबाइल फोन मिला है उसके खो जाने की शिकायत एक महिला रेलकर्मी ने दो-तीन पहले थाने में की थी। उन्होंने बताया कि शव पानी में फूला हुआ है और शरीर पर किसी भी तरह का कोई जख्म नहीं है।

Share