Home मुख्य हीरा हत्याकांड में पुलिस की सुस्ती लेकर इन्साफ मंच परिजनों के साथ सड़क पर।
मुख्य - July 28, 2016

हीरा हत्याकांड में पुलिस की सुस्ती लेकर इन्साफ मंच परिजनों के साथ सड़क पर।

IMG-20160728-WA0076

दरभंगा: बलबीर चौधरी
बहुचर्चित हीरा पासवान हत्या के डेढ़ महीने हो जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा मामले की लीपा पोती से आज हीरा पासवान के परिवार उनके गाँव व हर उनके चाहने वालों का दबा आक्रोश आज लहेरियासराय मे उबल पड़ा। लगभग 500 लोगों की भीड़ का नेतृत्व स्व. हीरा पासवान जी की पत्नी व उनके महज 11 साल के बेटे ने किया। इस आंदोलन को माले ने पूर्ण समर्थन दिया। हीरा जी की पत्नी की मांग है की दरभंगा पुलिस चुकि इस मामले की लीपापोती कर रही है। अतः इसकी जांच STF टीम शिवदीप लांडे के द्वारा हो जिन्होंने हाल मे ही इंजीनियर हत्याकांड मे दिन रात एक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया की छोटू झा जो की मुख्य आरोपी है उसने कोर्ट मे सरेंडर नही किया। बल्कि यहां भी पैसे का खेल हुआ है। उनकी मांग है की छोटू झा के रिमांड मे पारदर्शिता लाया जाय, क्योंकि मुझे दरभंगा पुलिस पे एक आना भी भरोसा नही है।

Share

Leave a Reply