
10 दिवसीय किसान आंदोलन का पटाक्षेप: एसडीएम व कृषि पदाधिकारी के भरोसे पर धरना समाप्त।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के दुर्गा मंदिर पनसीहा चौक पर गेहूं बीज अंकुरण न होने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर चले 10 दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना आज समाप्त हो गया।
जिला कृषि पदाधिकारी दरभंगा और अनुमंडल पदाधिकारी सदर के मौखिक आश्वासनों के बाद किसानों ने धरना स्थगित करने का फैसला किया।
पदाधिकारियों ने बीज सैंपल जांच, नुकसान का मुआवजा, खाद-बीज कालाबाजारी पर रोक और अधिक दाम वसूलने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द करने का भरोसा दिलाया।
समाजसेवी धनंजय सिंह और उघरा पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू ने कहा कि समयसीमा में कार्रवाई न होने पर आंदोलन फिर तेज होगा। कांग्रेस व राजद नेताओं सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

