
1008 कन्याओं के कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ श्यामाधुन नवाह यज्ञ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिलांचल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक श्यामा मंदिर मे वार्षिक श्यामा नामधुन संकीर्तन शनिवार से शुरू हो गया है. जिसकी तैयारी श्यामा न्यास समिति की ओर से की गई है. यह संकीर्तन 28 नवबंर तक चलेगी. नामधुन संकीर्तन के लिए 18 कीर्तन मंडलियों की चयन किया गया है.
वहीं सुरक्षा को लेकर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं नवाह को लेकर निगम पार्षद मधुबाला सिन्हा के नेतृत्व में कलशयात्रा निकाली गई. जिसमें 1008 कन्याओं ने भाग लिया. वहीं न्यास समिति की ओर से प्रकाशित श्यामा संदेश का लोकार्पण किया गया. जहां मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, कांसिंद संस्कृत विवि की कुलपति नीलीमा सिन्हा, लानामिविवि के कुलपति डॉ. साकेत कुशवाहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

