Home मुख्य अब विश्विद्यालय में घुस कर अभिभावक मंच ने दिया धरना, नही नजर आये कुलपति के तथाकथित लठैत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 21, 2016

अब विश्विद्यालय में घुस कर अभिभावक मंच ने दिया धरना, नही नजर आये कुलपति के तथाकथित लठैत। Voice of Darbhanga

img-20161221-wa0112

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्दालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा के खिलाफ अभिभावक मंच की ओर से बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम विवि के धरना स्थल पर किया गया. जिसमें आइसा राज्य सह सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि जिनके डिग्री खुद फर्जी हो वह दूसरों के डिग्री खोजते हैं.

सिंडिकेट की बैठक में अनाधिकृत रूप से पूर्व में किये गए कार्यों को अनुमोदित किये जाने सहित विवि की गलत नीति व कारगुजारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है. वहीं जनअधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति साकेत कुशवाहा अब तक के कुलपतियों में सबसे अराजक हैं. डॉ. सुमन कुमार झा ने बताया कि विवि में शैक्षणिक कैलेंडर लागू नहीं है. इस ओर प्रो. कुशवाहा को ध्यान नहीं है. धरना में चन्द्रकांत सिंह यादव, मो.अदाब, मो.वासीन अहमद, मंजर आलम, सुरेन्द्र सिंह, विनित कुमार सिंह, शेखर झा, मो. इमामुल हक, प्रो. गंगा प्रसाद यादव, राम नंदन भगत, आनंद सिंह, श्याम किशोर राम, माथव कुमार, मुन्ना झा, मयंक यादव, राजा पासवान और प्रिंस कुमार सहित दर्जनों मंच के सदस्य मौजूद थे. गौर तलब हो कि कुलपति के खिलाफ हो रहे आंदोलनों को देख कर उनके तथाकथित पुराने लठैत एवं समुदाय विशेष के संगठन चलाने वाले एक नए बने तथाकथित लठैत द्वारा अभिभावक मंच के खिलाफ लगातार आक्रमक बयानबाजी की जा रही है। पर जब अभिभावक मंच का धरना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्विद्यालय परिसर स्थित धरनास्थल पर हुआ तो लगातार आक्रमक रुख अख्तियार करने वाले नए बने लठैत भी कहीं दूर दूर तक विरोध करते नजर नही आये।

Share

Leave a Reply